उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नर

बियर बार संचालक थलीसैंण का अमित आईटी पार्क में फंदे पर लटका मिला

देहरादून। जाखन के एक बियर बार के संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके एक दोस्त के फ्लैट आईटी पार्क में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से कर्ज से परेशान चल रहा था। पुलिस का मानना है कि इसी कारण अमित ने आत्महत्या की है।

थलीसैंण के गड़कोट का रहने वाला था अमित
घटना आईटी पार्क क्षेत्र की है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि अमित नौगांव पुत्र गुणानंद पौड़ी गढ़वाल की तहसील थलीसैंण के गड़कोट गांव का रहने वाला था। अमित इस समय प्रेमनगर में रह रहा था और यहीं पर अपने पार्टनरों के साथ जाखन में टेडी ब्वॉय नाम का बियर बार चलाता था। वह गुरुवार को अपने एक दोस्त के आईटी पार्क क्षेत्र स्थित फ्लैट पर गया था। रात में उसके दोस्त फ्लैट से बाहर चले गये थे। अमित फ्लैट में अकेले था।

जब दोस्त वहां वापस आए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। देखा कि अंदर अमित पंखे के सहारे फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने उसे तत्काल फंदे से उतारकर कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ राजपुर ने बताया कि शुरुआती जांच-पड़ताल में पता चला है कि उनके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने फांसी लगाई होगी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button