उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिशिक्षासामाजिक

गंडासे से काटकर बहन की हत्या करने वाले तीनों भाइयों को फांसी की सजा

रुड़की। गंडासे से काटकर बहन की हत्या करने वाले तीनों भाइयों को सत्र न्यायाधीश शंकरराज ने फांसी की सजा सुनाई है। चार साल पहले हुए इस जघन्य हत्याकाडं में दो सगे भाई और एक ममेरा भाई शामिल था। तीनों ने मिलकर अपनी बहन की गंडासे से काटकर हत्या कर दी थी। ये सभी उसके प्रेम विवाह करने से आक्रोशित थे। मामला खानपुर क्षेत्र का है।

https://sarthakpahal.com/

ऐसे हुई थी हत्या
लक्सर एडीजे कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता भूपेश्वर ठकराल ने बताया कि खानपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी नेपाल सिंह की बेटी प्रीति ने 2014 में पड़ोसी गांव धर्मपुर निवासी ब्रजमोहन से प्रेम विवाह कर लिया था। इस कारण उसके परिजन नाराज थे। उसका अपने मायके में आना-जाना नहीं था। 18 मई 2018 को उसके भाइयों ने मां-बाप से सुलह कराने का झांसा देकर प्रीति को खानपुर के ही अब्दीपुर गांव में अपने मामा के घर बुलाया था। वहां पहले से घात लगाकर बैठे प्रीति के सगे भाई कुलदीप, अरुण और ममेरे भाई राहुल ने गंडासे से काटकर प्रीति की हत्या कर दी थी।

यह था मामला
प्रीति के पति बृजमोहन ने 18 मई 2018 को लक्कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई को उसकी पत्नी शाम लगभग 5 बजे अपने मामा संतरपाल के गांव अवधिपुर मामा के लड़के अंकित के साथ गयी थी। वहां ले जाकर 18 मई दोपहर प्रीति के सगे भाई कुलदीप, अरुण और ममेरे भाई राहुल ने गंडासे से काटकर बहन को मार डाला था।

सुनवाई के बाद लक्सर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने हत्या के इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ द् रेयर मानते हुए तीनों आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है। अधिवक्ता ठकराल ने बताया कि तीनों को जेल भेजा गया है। अभी फांसी की तिथि तय नहीं हुई है। इस दौरान वे चाहें तो निर्णय की अपील कर सकते हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button