उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरस्वास्थ्य

कार का ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, चालक समेत चार लोगों की मौत

Listen to this article

चंपावत। कार का ब्रेक फेल होने से चंपावत में दर्दनाक हादसा में चालक समेत चार लोगों की जान चली गयी। अमोड़ी-खटोली राजमार्ग पर दुधौरी के पास कार के 250 मीटर खाई में गिरने से चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का कारण चढ़ाई पर कार के बंद होने और अचानक पीछे आना बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घायलों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

हादसा अमोड़ी-खटोली राजमार्ग पर सात किलोमीटर दूर दुधौरी स्कूल के पास रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुआ। कार टनकपुर से खटोली गांव जा रही थी। जब तक ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचते तीन यात्रियों ने दम तोड़ दिया था। दो यात्री गंभीर रूप से घायल थे। चंपावत के कोतवाल योगेश उपाध्याय और चल्थी के प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकाला। ग्रामीणों की मांग पर वही पर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

एक घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के अलावा दो और एंबुलेंस को मौके पर भेजा। दोनों घायलों स्वरूप सिंह (45) पुत्र पान सिंह निवासी खटोली और कुंदन सिंह (50) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पचनई को टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। टनकपुर के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. वीके जोशी और डॉ. मोहम्मद उमर ने घायलों का इलाज किया।

सिर पर गंभीर चोट होने के कारण कुंदन सिंह को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन खटीमा के पास पहुंचते ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। एआरटीओ सुरेंद्र कुमार और संभागीय निरीक्षक संजय कुमार ने मौके पर पहुंचने के बाद बताया कि हादसे का कारण कार के चढ़ाई में बंद होने से पीछे आना प्रतीत हो रहा है। https://sarthakpahal.com/

मृतकों के नाम: 1.चालक राजेंद्र सिंह (40) पुत्र कुंवर सिंह, निवासी तल्ली खटौली। 2.शंकर सिंह (55) पुत्र मान सिंह, निवासी काडा डोला। 3.जगत सिंह (60) पुत्र माधव सिंह निवासी लड़ाबोरा। 4. कुंदन सिंह (50) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी पचनई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button