उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरस्वास्थ्य

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से दहला देहरादून का सहसपुर क्षेत्र

सहसपुर(देहरादून)। देहरादून के सहसपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरा क्षेत्र दहल गया है। एक महिला अपने दो बेटों समेत घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गयी। तीनों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रथम दृष्टया जहर खाने से तीनों की मौत होना मान रही है। घटना सोमवार देर रात की है। महिला के पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सेलाकुई में काम करता है मृतका का पति
जानकारी के अनुसार, घटना जस्सोवाला गांव में देर रात की है। इंद्रपाल सेलाकुई स्थित किसी कंपनी में काम करता है। वह रोज की तरह बीते सोमवार को भी काम पर गया था। रात को जब वह ड्यूटी से घर लौटा तो घर का दरवाजा उसे बंद मिला। आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया, तो घबराकर दरवाजे के ताले की कुंडी तोड़कर अंदर चला गया।

कमरे में मां अपने दो बेटों के साथ बेसुध पड़ी थी
अंदर का नजारा देखकर उसके तो पैरों तले ही जमीन खिसक गई। पत्नी सरोजा (32) बेटा अंश पाल (12) और शिवापाल (8) एक कमरे में बेसुध पड़े थे। पुलिस को तत्काल खबर पहुंचाई गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

एसएसपी दलीप सिंह कुवंर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। थाना अध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर खाना भी रखा हुआ था। उल्टियां भी की गई थीं। प्रथम दृष्टया मौत जहर खाने से लग रही है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर इंद्रपाल से पूछताछ की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button