उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षास्वास्थ्य

लक्ष्मणझूला नीलकंठ मोटर मार्ग पर गंगा में नहाते समय बीटेक के दो छात्र बहे

ऋषिकेश। होली के दिन दो अलग-अलग जगहों से हादसे की खबरें सामने आई हैं। डीआईटी से बीटेक कर रहे दो छात्र शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गंगा में बह गए। वहीं लक्ष्मण झूला में पटना वॉटर फॉल के पास एक युवक गंगा में बह गया, जिसका पता नहीं चल पाया है।

वहीं, दूसरी ओर देहरादून के डीआईटी से बीटेक कर रहे दो छात्र शिवपुरी स्थित नमामि गंगे घाट पर नहाते समय गंगा में बह गए। दोनों छात्र होली के दिन देहरादून से ऋषिकेश घूमने आए थे। इनमें से एक छात्र आदित्य राज (22) कोलकाता और दूसरा उत्कर्ष (22) उत्तरप्रदेश के आगरा का रहने वाला है। https://sarthakpahal.com/

उधर, लक्ष्मण झूला में पटना वॉटर फॉल के पास एक युवक गंगा में बह गया। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी शोभित यादव (30) दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। गंगा में नहाते समय पैर फिसलने से गंगा की तेज लहरों की चपेट आ गया। एसडीआरएफ प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि गंगा में बहे तीनों युवकों को तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button