देश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

12वीं पास युवाओं के लिए वायुसेना में 17 मार्च से आनलाइन आवेदन करने का मौका

नई दिल्ली। वायुसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए वायुसेना सुनहरा मौका लेकर आया है। यदि आप 12वीं पास हैं और अग्निवीर बनने की चाह रखते हैं तो भर्ती के लिए 17 मार्च से आनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो 31 मार्च तक चलेगी। कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाना होगा।

भर्ती होने के लिए महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं आवेदन
वायुसेना अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार की जन्मतिथि 26 दिसंबर, 2002 से 26 जून, 2006 के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों की हाइट कम से कम 152.5 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की हाइट न्यूनतम 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। https://sarthakpahal.com/

कौन कर सकते हैं आवेदन
वायुसेना की भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं, जिन्होंने 12वीं में गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत अंक हासिल किया हों। उम्मीदवारों के पास तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। वहीं अन्य विषयों के लिए किसी भी विषय से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसमें पहले लिखित परीक्षा फिर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के बाद मेडिकल, दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन होगा।

आवेदन आवेदन करने की शुरुआती तारीख- 17 मार्च, 2023
आवेदन करने की अंतिम तारीख- 31 मार्च, 2023 तक
परीक्षा की तारीख- 25 मई, 2023

Related Articles

Back to top button