उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

मूसलाधार बारिश से दो मकान और दो दर्जन गौशालाएं खतरे में

ऊखीमठ। मूसलाधार बारिश ने पहाड़ों पर तबाही मचा रखी है। नदी-नाले, गाड-गदेरे जहां उफान हैं, वहीं जन-जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। संपर्क मार्गों के अलावा, पेयजल और विद्युत व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गयी है।

विकासखंड अगस्त्यमुनि के सीमांत क्षेत्र घिमतोली में बीती रात हुई मूलसाधार बारिश और साथ में आकाशीय बिजली गिरने से दो मकानों की स्थिति बहुत खराब हो गयी है। बिजली, पानी और संपर्क मार्ग कट जाने के कारण फसलों के साथ काश्तकारों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।

अगस्त्यमुनि के स्वारी गांव के निचले हिस्से से सुरक्षा चेकडैमों व सुरक्षा दीवार के टूट जाने के कारण पूरा गांव खतरे में पड़ गया है। सुरगाड़ में पानी बढ़ने से ग्रामीण भयभीत हैं। राजस्व उपनरीक्षक घिमतोली ने गांव के कई तोकों का निरीक्षण कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

प्रधान बसंदी देवी से जानकारी के अनुसार स्वांरी गांव की पूरब दशा की ओर आकाशीय बिजली गरने से डोभा भौसाल गांवों को जोड़ने वाली पेयजल लाइन टूटने से पानी का संकट खड़ा हो गया है। इसके अलावा सड़क और पैदल संपर्क मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह तथा उपप्रधान प्रेम सिंह नेगी ने खतरे की संभावना को देखते हुए प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button