उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोसामाजिक

चीला नहर के भंवर में फंसी बछिया को बचाने युवक ने दांव पर लगाई जान, देखें video

ऋषिकेश। चीला शक्ति नहर के सिल्ट एजेक्टर चैनल के भंवर में फंस गयी एक बछिया के लिए कुछ स्थानीय युवकों ने अपनी जान दांव पर लगा लगाकर एक मिसाल कायम की है। युवाओं ने जान पर खेलकर बछिया को चीला नहर से सकुशल बाहर निकाल दिया। बछिया को नहर से बचाने का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

चैनल की एक तेज धारा में भंवर युक्त जगह पर फंंस गयी थी बछिया
मामला सोमवार सुबह लगभग 10 बजे का है। एक बछिया कुनांऊ बैराज की छोटी नहर (सिल्ट एजेक्टर चैनल) में गिर गई। जैसे ही गांव के लोगों को पता चला तो कुनांऊ गांव के निवासी महावीर असवाल, लाखन असवाल, वीर सिंह असवाल, आशीष पयाल तथा सुरेंद्र असवाल मौके पर पहुंच गये। बछिया चैनल की एक तेज धारा में भंवर में फंंस गयी थी। हालांकि, वह बाहर आने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उक्त जगह पर गहराई और भंवर होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रही थी।

रस्सी के सहारे नहर में उतर गया युवक
इसी बीच एक दिलेर युवक बछिया को बचाने के लिए नहर में उतर गया। रस्सी की मदद से अन्य युवकों ने उसको सहारा दिया। युवक ने बछिया को भंवर से बाहर निकाला। उसे नहर में ही कुछ आगे तक पानी के बहाव के साथ लाया गया, जहां बनी सीढ़ियों की मदद से बछिया को सकुशल बाहर निकाल दिया गया। https://sarthakpahal.com/

युवाओं के जोश और जुनून की हर तरफ चर्चा
बछिया के रेस्क्यू का यह वीडियो किसी ने इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद यह वीडियो काफी प्रसारित हो रहा है। सभी लोग युवाओं के इस जोश और जुनून की तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button