उत्तरप्रदेशक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

लव मैरिज की जिद पर अड़ी बेटी को पिता ने किया शूट, खुद भी गोली मारकर दे दी जान

कासगंज। यूपी के कासगंज में एक दिल को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। एक शिक्षक पिता ने अपनी शिक्षिका बेटी को लव मैरिज करने की जिद पर अड़ी रहने की वजह गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। नौकरी पाने के बाद से बेटी घर वालों की बात मानने को तैयार नहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली।

बेटी और पिता दोनों शिक्षक
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी की है। नरेंद्र सिंह यादव (55) शेरवानी इंटर कॉलेज में शिक्षक के पद पर तैनात थे। वह अपनी बेटी और पत्नी शशिप्रभा के साथ रह रहे थे। उनकी बेटी जूही (26) सोरोंजी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय, मिर्जापुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी।

शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई
शशिप्रभा ने बताया कि बेटी एक लड़के से प्रेम करती थी। वह उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। जबकि उसके पिता नरेंद्र इसका विरोध कर रहे थे। लेकिन जैसे ही बेटी को नौकरी मिली, वह हमारी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थी। वह उसी लड़के से शादी करने की जिद कर रही थी। शनिवार को भी बेटी और पिता के बीच शादी की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

रायफल की गोली बेटी के सीने को भेदती हुई पार कर गयी
पिता और बेटी में कहासुनी इतनी बढ़ी कि पिता आक्रोशित होकर कमरे में गए और रायफल निकाल लाए। इससे पहले कि पत्नी दोनों को अलग कर पाती उन्होंने बेटी पर रायफल तानी और फायर झोंक दिया। गोली बेटी के सीने को भेद गई और वह वहीं गिर गई। इसके बाद उन्होंने रायफल की नाल खुद पर लगाई और ट्रिगर दबाया और कहानी खत्म कर दी।

खून से लथपथ बाप-बेटी वहीं पर निढाल हो गये
बताया कि दोनों लोग खून से लथपथ होकर वहीं गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आवास विकास में शिक्षक द्वारा बेटी और खुद को गोली मारने की जानकारी मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग से आहत होकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है। घटनास्थल का मुआयना करने साक्ष्य जुटाए गए हैं। जांच की जा रही है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button