देश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनसामाजिक

नगर परिक्रमा में भाग लेने के लिए देश-विदेशों से आई संगतें

देहरादून। नगर परिक्रमा श्रीमहंत देवेंद्रदास के नेतृत्व में आज सुबह श्री दरबार साहिब परिसर से निकाली गई। यह सहारनपुर चौक कांवली रोड होते हुए बिंदाल पुल पहुंची। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। मेला अब एक महीने तक चलेगा, लेकिन देश-विदेश से आई संगतें अब लौटने लगेंगी।

श्रीमहंत देवेंद्रदास महाराज ने संगतों को संबोधित करते हुए कहा कि आदर्श जीवन जीने, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति में सहभागी बनने, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने आह्वान किया कि समस्त नागरिकों को आदर्श व्यक्ति आदर्श परिवार का संकल्प लेकर श्रेष्ठ राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। महंतजी के गुरुमंत्र से संगतें निहाल हुईं।

इस अवसर पर श्री दरबार साहिब के अंदर और बाहर लंगर लगो गए हैं, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिकित्सकों की टीम भी तैनात की गई है। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक होते हुए ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद श्री दरबार साहिब में सम्पन्न हुई।

श्री दरबार साहिब के मेला व्यवस्थापक केसी जुयाल ने बताया कि परंपरानुसार श्रीझंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाता है। इसमें श्रीमहंत देवेंद्रदास महाराज की अगुवाई में संगत ने दून की नगर परिक्रमा की।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button