उत्तराखंडबड़ी खबरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

प्रकृति का रौद्र रूप: घर की दीवार टूटने से जिंदा दफन हो गये भाई-बहन, Video देख कांप उठेगा कलेजा

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के सकलाना पट्टी में प्रकृति का रौद्र रूप तब देखने को मिला जब देर रात हुई बारिश काल बनकर आई। घर की दीवार टूटने से घर में सो रहे दो भाई-बहन मलबे में जिंदा दफन हो गये।

भारी बारिश से ढहा मकान

तहसील धनोल्टी के ग्राम मरोड़ा में रातभर होती रही बारिश से प्रवीण दास के मकान के पीछे की दीवार टूट गयी। जिसमें उनके दो बच्चे स्नेहा 12 साल और रणवीर 10 साल सोए हुए थे, जो मलबे में दब गये। राजस्व उप निरीक्षक ल्वारखा और पुलिस चौकी सत्यो द्वारा बच्चों को मलबे से निकालकर इलाज के लिए पीएचसी सत्यो पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।

शिक्षक डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने बताया कि हादसे में मृतक स्नेहा (12) इंटर कॉलेज मरोड़ा में कक्षा 6 में पढ़ती थी और उसका छोटा भाई रणवीर (10) प्राथमिक विद्यालय मरोड़ा में कक्षा चार में पढ़ता था। बच्चों के पिता प्रवीण दास गांव में खेती-बाड़ी और मजदूरी करते हैं।

उनका एक और छोटा बेटा और है जो रात को माता पिता के साथ सोया हुआ था। स्नेहा और रणवीर दादा-दादी गंगा देवी के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे। तेज बारिश की आवाज सुनकर दादा बच्चों को जगाने के लिए जैसे ही उठे उसके कुछ ही देर बाद ही कमरे की दीवार टूट कर दोनों बच्चों के ऊपर गिर गई। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button