उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षा

दून विश्वविद्यालय में 20 अप्रैल के बाद होंगे आनलाइन आवेदन, जून में प्रवेश परीक्षा

देहरादून। दून विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए 20 अप्रैल के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके बाद जून के दूसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्रों को वरीयता दी जाएगी। विश्वविद्यालय में एक अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।

आल इंडिया लेवल पर होगी प्रवेश परीक्षा
एक अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो रहा है। ऐसे में कॉलेज और विश्वविद्यालय की ओर से भी आवेदन प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार की जा रही है। दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में छात्रों के दाखिले और आवेदन के लिए बनाई गयी आवेदन कमेटी की मीटिंग हो गई है। आवेदन कमेटी की मीटिंग में यह तय किया गया है कि आवेदन के लिए 20 अप्रैल के बाद वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी जाएगी। प्रवेश परीक्षा चार-पांच सेक्टर में ऑल इंडिया लेवल पर होगी।

स्नातक, परास्नातक और पीएचडी के लिए होंगे आवेदन
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एचसी पुरोहित ने बताया कि विवि में स्नातक, परास्नातक के अलावा पीएचडी भी होती है। इसमें बीए, बीएसी, बीकॉम ऑनर्स, बीबीए, एमए, एमबीए, एमएससी, एमकॉम, पीएचडी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां पर सबसे अधिक सीटें बीकॉम ऑनर्स और सबसे कम सीटें विदेशी भाषाओं के लिए होती हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button