उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबर

जोशीमठ में सड़क टूटने से फंसे 300 पर्यटक, 13 गांवों का संपर्क भी कटा

देहरादून। उत्तराखंड स्थित जोशीमठ विकासखंड क्षेत्र में भूस्खलन की वजह से उर्गम घाटी के गांवों के साथ ही पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर को जोड़ने वाली हेलंग-उर्गम सड़क का एक हिस्सा पावर हाउस के समीप अचानक ढह गया। सड़क बंद होने की वजह से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। पंच केदार कल्पेश्वर घूमने आए लगभग 250 से अधिक पर्यटक घाटी में ही फंस गए हैं। यह सड़क घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों की लाइफ लाइन भी है।

मार्ग बंद होने से इन गांवों के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। इनमें पंच केदार के कल्पेश्वर व ध्यान बदरी मंदिर के अलावा डुमक, कलगोठ, किमाणा, पल्ला जखोला, उर्गम, ल्यारी, थैणा, पंचधार, सलना, तल्ला बडगिंडा, बडगिंडा, गीरा, बांसा, भर्की, भेंटा, पिलखी, ग्वाणा, अरोसी, देवग्राम सहित अन्य गांव शामिल हैं।  अभी तक जेसीबी मशीन भी सड़क खोलने के लिए नहीं पहुंच पाई थी, जिस कारण गांवों में रसद आपूर्ति में भी दिक्कत आ गई है। हालांकि सड़क के सुधारीकरण का कार्य शुरु कर दिया गया है। लेकिन फिर भी चट्टानी हिस्सा होने के कारण यहां सड़क को सुचारु करने में 15 दिनों से अधिक का समय लग सकता है।

Related Articles

Back to top button