क्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को गोली मारी, 18 घंटे तक घर में रखी लाश

Listen to this article

मथुरा। प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बीसीए की छात्रा आयुषी की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर उसके शव को ट्राली बैग में पैक कर कार में माता-पिता यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक आए। हत्या 17 नवम्बर दोपहर को गयी थी। और 18 नवम्बर को शव को सुबह ठिकाने लगाया गया। 18 नवम्बर को सुबह झाड़ियों में एक लाल सूटकेस मिला था, जिस पर खून रिस रहा था। युवती की मां और भाई ने मोर्चरी में रखे शव की शिनाख्त की है।

माता-पिता ने मिलकर की थी हत्या
माता-पिता बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज थे। उन्होंने कई बार बेटी को समझाने की कोशिश की, मगर नाकाम रहने पर अपने रिवाल्वर से बेटी के सीने में दो गोली मार दी। हत्या के 18 घंटे तक शव को घर में ही रखे रहे। पुलिस खोजबीन कर रही थी, तभी रविवार को पता चला कि युवती बदरपुर के मोलड़बंद की रहने वाली आयुषी यादव है। युवती के भाई का नाम आयुष और माता का नाम ब्रजवाला है। आयुषी दिल्ली के एक कालेज में बीसीए की छात्रा थी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गयी कार, पिस्तौल अपने कब्जे में ले लिया है।

दिल्ली में हुआ कत्ल, मथुरा में फेंकी लाश
मीडिया कर्मियों से सवाल पूछे जाने पर दोनों ने कछ नहीं बताया। आयुषी के पिता नीतीश मूल रूप से गोरखपुर जिले के गांव सुनारी के रहने वाले हैं। वह कई सालों से दिल्ली के गांव मोलड़बंद में परिवार के साथ रह रहे थे। नीतीश की इलेक्ट्रानिक की दुकान है। आयुषी की हत्या 17 नवम्बर दोपहर को की गयी थी। यह सब परिवार के अन्य सदस्यों के सामने ही हुआ। रात का इंतजार करने के बाद पिता ट्राली बैग में बेटी की लाश रखकर यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक आए थे। पुलिस अब दंपत्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर रही है। एसपी सिटी एमपी सिंह का कहना है कि दोनों माता-पिता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button