उत्तरप्रदेशउत्तराखंडशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

आज अपनी बहन के घर कोटद्वार आएंगे सीएम योगी, हाल ही में जीजा का हुआ था निधन

कोटद्वार, 6 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कोटद्वार पहुंचेगे। बताया जा रहा है कि वे अपनी बड़ी बहन के आवास में पहुंच कर उन्हें सांत्वना देंगे। बताया यह भी जा रहा है कि कोटद्वार भ्रमण के दौरान वे सिद्धबली बाबा के दर्शन को भी जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कोटद्वार पहुंच सकते हैं. सीएम योगी निजी कार्यक्रम के तहत कोटद्वार पहुंचेंगे. सीएम योगी अपनी बड़ी बहन के घर जाएंगे. वह अपनी बहन के घर सांत्वना देने जाएंगे. बताते चलें कि पिछले दिनों उनकी बड़ी बहन कौशल्या देवी के पति ओमप्रकाश रावत का बीमारी के चलते निधन हो गया था।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराह्न ढाई बजे अलीगढ़ से हेलीकाप्टर से कोटद्वार के ग्रास्टनगंज हैलीपेड में पहुंचेगे। यहां से वे सिद्धबली बाबा के दर्शनों के बाद गाड़ीघाट में अपनी बहन कौशल्या देवी के घर जाएंगे।

प्रशासन ने योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण की तमाम तैयारियां पूर्ण कर दी हैं। कोटद्वार से वे सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

इसके अलावा सीएम योगी रविवार को अलीगढ़ भी जाएंगे. सीएम योगी बरौली विधानसभा के भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह के बेटे हिमांशु सिंह के तिलक समारोह में शामिल होंगे. सीएम योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में तकरीबन ढाई घंटे तक रुकेंगे.

Related Articles

Back to top button