देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरस्वास्थ्य

सेना के चार जवानों की हत्या करने वाला गनर गिरफ्तार, प्लानिंग से की थी हत्या

बठिंडा (पंजाब)। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में बुधवार को सेना के चार जवानों की प्लानिंग से हत्या करने वाला साथी चश्मदीद गनर दिसाई मोहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस आज 12 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है।

पुलिस की सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने पूरा सच उगल दिया। उसने बताया कि अपने निजी कारणों के कारण उसने चारों जवानों की हत्या के लिए प्लानिंग करके पहले राइफल चोरी की और फिर उसी राइफल से चारों की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

सीसीटीवी फुटेज से मिले क्लू
पुलिस एवं सेना अधिकारियों ने घटना के बाद कैंट के हर एक गेट की सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि जवानों की हत्या के लिए कोई भी बाहरी व्यक्ति उस समय कैंट के अंदर दाखिल नहीं हुआ था, बल्कि अंदर से ही कातिल आए थे। गुरुवार एवं शुक्रवार को सेना अधिकारियों और पंजाब पुलिस की टीम ने कैंट के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। अफसरों की जांच में यह स्पष्ट हो चुका था कि जवानों की हत्या करने वाले अंदर से ही आए थे।

आरोपी ने 19 गोलियां दागी
आरोपी ने एक कमरे में दो जवानों पर आठ गोलियां चलाईं। दूसरे कमरे में दो जवानों पर 11 गोलियां चलाईं। वारदात के बाद उसने झूठी कहानी बुनी। घटना के बाद आरोपी ने राइफल पानी के गड्ढे में फेंक दी थी। बचे नौ कारतूस भी उसने उसी गड्ढे में फेंक दिए। इसके अलावा आरोपी ने एलएमजी के आठ कारतूस भी चोरी किए थे। उनकी बरामदगी अभी होनी है। जहां आरोपी तैनात था, वहां उसकी एलएमजी पर ड्यूटी होती थी।

सभी सैनिकों के रिकार्ड की हुई थी जांच
सेना ने छावनी में रहने वाले सभी सेना कर्मियों के रिकार्ड को भी चेक किया था। एसपीडी अजय गांधी के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की एक टीम भी जांच में जुटी हुई थी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button