खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियो

अर्शदीप की कहर बरपाती गेंदों पर दो स्टंप टूटने से IPL को 48 लाख का नुकसान video

स्पोर्ट्स डेस्क। अर्शदीप की कहर बरपाती गेंदों पर दो स्टंप टूटने से IPL को 48 लाख का नुकसान हुआ है। आईपीएल 2023 के संस्करण में एक से बढ़कर एक अजूबे देखने को मिल रहे हैं। कभी रिंकू सिंह लगातार पांच छक्के जड़ देते हैं, तो कहीं विकेटों की हैट्रिक लग जाती है, लेकिन मुंबई और पंजाब के मैच में एक और अनोखी घटना देखने को मिली।

आखिरी ओवर में अर्शदीप ने तोड़े दो मिडिल स्टम्प

मुंबई ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में टास जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पंजाब ने मुंबई के सामने 214 रन का लक्ष्य रखा। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में अपनी रफ्तार से जमकर कहर बरपाती गेंदों से वानखेड़े में मुंबई के जीत दर्ज करने के अरमानों पर पानी फेरा। मुंबई को आखिरी ओवर में 16 रन बनाने थे। पहली गेंद पर टिम डेविड ने एक रन लिया। अगली गेंद पर तिलक वर्मा कोई रन नहीं बना सके। तीसरी गेंद पर अर्शदीप ने तिलक का मिडिल स्टंप तोड़ डाला। नया स्टंप बदला गया। चौथी गेंद पर अर्शदीप ने नेहल बढेरा को यार्कर में फंसाकर एक और मिडिल स्टंप तोड़ डाला। इस तरह आखिरी ओवर में अर्शदीप ने दो रन देकर दो विकेट चटकाकर पंजाब की झोली में 2 अंक डाल दिये।

गेंद से जीत के हीरो अर्शदीप
पंजाब के तेज गेंदबाज अर्श दीप सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई के बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने का काम किया। अर्शदीप ने अपने चार ओवर के स्पैल में महज 29 रन खर्च किए और मुंबई के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। अर्शदीप ने ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव को अहम समय पर आउट करके पंजाब को मुकबाले में बनाए रखा।

आईपीएल को 48 लाख का नुकसान
HT की रिपोर्ट के अनुसार एलईडी स्टंप और जिंग बेल्स के एक सेट की कीमत करीब 24 लाख रुपये होती है। एक अधिकारी के मुताबिक यदि एक स्टंप भी टूट जाता है तो पूरा सेट बेकार हो जाता है। अर्श दीप ने लगातार दो मिडिल स्टंप तोड़कर आईपीएल को 48 लाख का नुकसान करा दिया।

Related Articles

Back to top button