उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीति

रुड़की के झबरेड़ा में सांप्रदायिक जुलूस को लेकर बवाल, पुलिस ने दौड़ाया, पीएसी तैनात

झबरेड़ा (रुड़की)। रुड़की के झबरेड़ा कस्बे में दोपहर बाद कुछ मुस्लिम युवकों ने जुलूस निकालना शुरु कर दिया। कोर्ट के प्रतिबंध के बावजूद अचानक डीजे के साथ जुलूस निकलने की सूचना से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर जुलूस को बंद कर स्थिति को संभाला। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे सब शांत हो गये। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस व पीएसी को तैनात कर दिया गया है।

एक संगठन की शह पर निकला जुलूस


जुलूस निकालने के पीछे एक संगठन का हाथ सामने आया है। एक राजनीतिक संगठन की शह पर दोपहर बाद अचानक जुलूस निकाल दिया गया। देखते ही देखते डीजे बजा और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जुलूस थोड़ी दूर ही बढ़ा था कि कुछ लोगों ने पुरानी घटना को यादकर पुलिस को सूचना दी। जिसके चलते पुलिस ने समय रहते जुलूस को रुकवा दिया।

कोर्ट ने जुलूस पर लगा रखा है प्रतिबंध
झबरेड़ा में 10 साल पहले ईद की नमाज के बाज जुलूस निकालने के बवाल के हाईकोर्ट ने जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया था। शनिवार को दोपहर बाद जब कुछ मुस्लिम युवकों ने डीजे बजाकर जुलूस निकालना शुरू किया लोग सकते में आ गये। हिंदू संगठनों ने इसे कोर्ट की अवहेलना बताते हुए पुलिस से शिकायत की। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीप कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जुलूस निकाल रहे युवकों को वहां से दौड़ा दिया।

सांप्रदायिक माहौल बिगड़ते-बिगड़ते बचा
झबरेड़ा शनिवार को सांप्रदायिक आग में जलने से बाल-बाल बच गया। समय रहते पुलिस ने जुलूस रुकवा दिया। ईद के मौके पर हो रही इस तरह की गतिविधि की खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। क्षेत्रवासी इसे खुफिया विभाग की बड़ी नाकामी मान रहे हैं।

थाने पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता
झबरेड़ा में अमन चैन बनाए रखने के लिए कुछ हिंदू संगठनों के लोगों ने थाने पहुंचकर जुलूस निकालने वालों के सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले को पुलिस व खुफिया विभाग की लापरवाही करार दिया। हिन्दू संगठन के लोगों ने पुलिस उच्च अधिकारियों से संपर्क कर कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button