उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

हिंदी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई पर विचार कर रही सरकार

देहरादून। हिंदी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई की तैयारी की योजना चल रही है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि राजकीय मेडिकल कालेजों में हिंदी माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा शुरू करने पर सरकार विचार कर रही है। जल्दी ही इसके लिए हिंदी माध्यम से मेडिकल पढ़ाई के लिए कार्य योजना बनाई जायेगी।

अगर ऐसा हुआ तो इससे डाक्टर की पढ़ाई करने वाले छात्रों को अंग्रेजी या हिंदी माध्यम के माध्यम से अपनी पढ़ाई करने का विकल्प रहेगा। अगर सरकार की योजना पास हो गई तो उत्तराखंड राज्य हिंदी माद्यम से भी डाक्टर की पढ़ाई कराने वाला पहला राज्य बन जाएगा।

प्रदेश में वर्तमान में चार राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा में संचालित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि राजकीय मेडिकल कालेजों में हिंदी के माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा शुरू करने पर सरकार विचार कर रही है। इसके लिए शीघ्र ही एक कार्ययोजना बनाई जाएगी, जिस पर काम चल रहा है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button