उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिक

रातों-रात सात मजारों पर बुलडोजर चल गया और किसी को भनक तक नहीं लगी

Listen to this article

विकासनगर। वन विभाग ने रिजर्व फॉरेस्ट में बनी सात मजारों को रातों-रात जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई इतनी गोपनीय तरीके से गयी कि भनक आसपास रहने वाले लोगों तक को भनक नहीं लगी। ध्वस्त किए गए मजारों में दो लांघा और पांच तिमली रेंज में थे।

सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए हुए है। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग अंतर्गत लांघा रेंज के बटोली अनुभाग के अंतर्गत बटोली प्रथम बीट के कक्ष संख्या-1 व 2 (A) में वर्षों पूर्व बनी दो मजारें थी। एक मजार के ऊपर लिंटर तक पड़ा था। बीती रात्रि रेंज अधिकारी दीपक गैरोला वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से दोनों मजारों को ढहा दिया गया। कार्रवाई में करीब दो घंटे का समय लगा। वहीं तिमली रेंज अंतर्गत बीते रात्रि कार्रवाई कर पांच मजारों को हटाया गया। रेंज अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि तीन मजार माजरी और एक-एक मजार शाहपुर कल्याणपुर और धौला बीट से हटाई गई। उन्होंने बताया कि तिमली रेंज में अब तक 15 मजारों को हटाया जा चुका हैं।

भविष्य में वन विभाग की जमीन पर अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए
बतादें कि पूर्व में चकराता वन प्रभाग के रिवर रेंज अंतर्गत कालसी आम बाग में भी मजार और पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया था। भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के डीएफओ अमरेश कुमार ने बताया कि भविष्य में रिजर्व फॉरेस्ट में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न हो, इस संबंध में सभी रेंज और बीट अधिकारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। उनकी जिम्मेदारी तय की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button