उत्तरप्रदेशक्राइमयूथ कार्नरवीडियो

एक झटके में सड़क पर बिखर गई थी 6 लोगों की लाशें, दुर्घटना का Video आया सामने

बहराइच। यूपी के बहराइच के कोतवाली कैसरगंज इलाके में कैसरगंज हुजूरपुर मार्ग पर 4-5 मई की रात हुए टेंपो और ट्रक में भीषण टक्कर से एक झटके में सड़क पर 6 लोगों की लाशें बिखर गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है किस तरह से सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के पास से गुजर रहा टेंपो टकराया। टक्कर लगते ही टेंपो में बैठे लोग हवा में उड़ते हुए दूर जा गिरे। इस दुर्घटना में मौके पर पांच लोगों की मौत हुई थी और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों में शामिल एक व्यक्ति की शनिवार को मौत हो गयी है, जिसमें मृतकों की संख्या 6 हो गयी है।

20 लोग बैठे थे एक टेंपो में
पता चला है कि टेपों में बीस लोग बैठे थे। कुछ पीछे की तरफ लटके हुए थे। घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है कि उसमें साफ देखा जा सकता है कि टेंपो अपनी साइड से जा रहा है और उसके सामने से ट्रक चला आ रह है। फिर अचानक से टेपों चालक का संतुलन बिगड़ जाता है और टेपों का अगला हिस्सा ट्रक से बीचों-बीच वाले हिस्से से जा टकराता है। तेज झटके के साथ टेपों में बैठे लोग हवा में उड़ते हुए दूर जा गिरते हैं। आसपास लोगों की मदद से घायलों को बहराइच के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था।

तिलक चढ़ाकर वापस जा रहे थे अपने गांव
सामने आया कि इस दुर्घटना में शामिल सभी लोग कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनापुर में अपने परिवार की बेटी का तिलक चढ़ाने के बाद टेंपो से वापस हुजूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरैनी जा रहे थे। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button