खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

यशस्वी ने बजाया नीतीश राणा का ‘बाजा’, 13 गेंद पर पचासा, लोग बोले यशस्वी भव:

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। गुरुवार को आईपीएल 2023 के मैच में राजस्थान रॉयल्स की कोलकाता नाइट राइडर्स पर 9 विकेट की जीत के दौरान बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक बनाया। यशस्वी जायसवाल की इस पारी के बाद उन्हें दुनियाभर से प्रशंसा मिल रही है और क्रिकेट वर्ल्ड भी उनकी सराहना कर रहा है।

IPL इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी
यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 13 गेंद में पचासा जड़ा। इससे पहले, आईपीएल में सबसे तेज फिफ्टी केएल राहुल ने 14 गेंद पर जड़ी थी। उन्होंने 2018 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ ऐसा किया था। वहीं, पैट कमिंस ने पिछले साल मुंबई इंडियंस के लिए ये कारनामा किया था। https://sarthakpahal.com/

युवराज के बाद टी20 में सबसे तेज पचासा ठोकने वाले दूसरे भारतीय
यशस्वी इस पारी के दौरान एक और खास लिस्ट में शामिल हो गए। टी20 में उनसे कम गेंदों में महज 3 खिलाड़ी युवराज सिंह 2007 में, क्रिस गेल 2016 और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जाजई ने 2018 में ऐसा कारनामा किया था। इन दोनों ने 12-12 गेंदों में फिफ्टी ठोकी थी। यानी युवराज सिंह के बाद यशस्वी टी20 में सबसे तेज फिफ्टी ठोकने वाले दूसरे भारतीय बन गये हैं।

केवल 13.1 ओवर मैच जीती राजस्थान
मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बोर्ड पर लगाए। रनों की पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने सिर्फ 1 विकेट पर महज़ 13.1 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया। टीम की ओर से यशस्वी जयसवाल के अलावा कप्तान संजू सैमसन ने 29 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए।

इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए यशस्वी जायसवाल की प्रशंसा की है। उन्होंने स्टोरी में बल्लेबाज की फोटो शेयर की और उनकी 98 रन की पारी की सराहना की। कोहली ने लिखा कि वाह यह पिछले कुछ समय में देखी सबसे अच्छी बल्लेबाजी है। क्या टेलेंट है? जायसवाल ने ईडन गार्डन्स में राजस्थान की ओर से बिग हिटिंग का शानदार प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल ने सिर्फ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक था। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल और पैट कमिंस के रिकॉर्ड को एक साथ तोड़ा है। यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2023 के अपने दूसरे शतक से केवल 2 रन से चूक गए। जायसवाल ने 47 गेंदों में 5 छक्के और 13 चौकों की मदद से नाबाद 98 रन की बेहतरीन पारी खेली।

प्वाइंट टेबल में बड़ा फेरबदल
यशस्वी जायसवाल ने आरआर के लिए टोन सेट किया। उन्होंने नीतीश राणा द्वारा फेंके गए पहले ओवर में 26 रन बनाए। जायसवाल की रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी और संजू सैमसन की नाबाद 48 रनों की पारी ने राजस्थान को मैच जीतने में मदद की। इसके चलते वे आईपीएल 2023 प्वाइंट टेबल में मुंबई इंडियंस को पीछे करते हुए तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स के पास एक अच्छा नेट रन रेट है और 12 प्वाइंट के साथ वो दूसरे नंबर पर है, जिसके चलते उन्होंने प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से वापसी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button