देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

शादी के 54 साल बाद 70 साल की महिला के घर बेटे के जन्म के साथ गूंजी किलकारी

अलवर। राजस्थान के अलवर में सोमवार को एक बुजुर्ग पति-पत्नी के घर से सुखद खबर आई। शादी के 54 साल बाद दंपति के घर में किलकारी गूंजी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चे को जन्म देने वाली महिला 70 साल की है और उसके पति की उम्र 75 साल है, जिनकी शादी हुए करीब 54 साल बीत चुके हैं। अब जाकर दोनों को पहली संतान की प्राप्ति हुई है।

1968 से था संतान का इंतजार
बच्चे के पिता गोपीचंद जो सेना में काम करते थे उनका कहना है कि वह आंगन में एक संतान का 1968 से इंतजार कर रहे थे। उनका कहना था कि 1983 में सेना से रिटायर होने के बाद वे अपनी पत्नी की देशभर के कई डॉक्टरों से जांच करा चुके थे, लेकिन अभी तक वह संतान सुख से विमुख थी। जानकारी मिलने के बाद आईवीएफ सेंटर की मदद से 70 साल की चंद्रवती ने आखिरकार लड़के को जन्म दिया, जिसका वजन करीब पौने 3 किलो बताया गया है। https://sarthakpahal.com/

राजस्थान का यह पहला मामला
डॉक्टरों का कहना है कि आईवीएफ तकनीक की मदद से महिला को संतान पैदा हुई है और डॉक्टरों ने दावा किया कि राजस्थान में यह पहला मामला है जहां इतनी ज्यादा उम्र में किसी महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। हालांकि इस तकनीक की मदद से दुनियाभर में कई बुजुर्ग दंपती उम्र के इस पड़ाव में माता-पिता बन चुके हैं. वहीं अलवर की दंपती का कहना है कि उनके आंगन में इतने सालों बाद किलकारी गूंजी है जिसकी हमें कितनी खुशी है हम जाहिर भी नहीं कर सकते हैं। अब टेस्ट ट्यूब बेबी को लेकर सरकार ने असिस्टेड रीप्रोडेक्टिव टेक्नीक कानून लागू कर दिया है, जिसमें 50 साल से अधिक उम्र की महिलाएं टेस्ट ट्यूब बेबी से मां नहीं बन सकती हैं।

Related Articles

Back to top button