खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

कीर्तिमानों के शिखर पर धोनी, IPL 2023 का खिताब जीतकर रच दिया नया इतिहास

Listen to this article

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में बारिश एक बड़ी विलेन बनी। इसके कारण रोमांचक फाइनल के लिए दो दिन इंतजार करना पड़ा। मगर रिजर्व-डे पर धोनी ने सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट हराकर खिताब जीत लिया। यह खिताब एमएस धोनी के लिए विशेष रहा, जिन्‍होंने एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।

रिजर्व डे पर भी बारिश ने डाला खलल
रिजर्व-डे को भी बारिश ने खलल डाला। गुजरात ने टॉस हारकर पहले बैटिंग कर ली थी और 215 रनों का टारगेट सेट किया था। इसके बाद तेज बारिश के कारण चेन्नई की पारी काफी देर बाद हुई। बारिश के चलते मैच में 5 ओवर और टारगेट भी कम कर दिया गया। इतनी सारी बाधाएं आने के बाद भी बारिश धोनी का खेल नहीं बिगाड़ सकी। धोनी 5वां IPL 2023 खिताब जीतने के अपने मंसूबे में कामयाब हुए।

आखिरी दो गेंदों पर जडेजा ने पलट दिया मैच
यह मैच आखिरी ओवर में जाकर काफी रोमांचक हो गया था. फैन्स की सांसें तब थम गई थीं, जब धोनी भी पहली बॉल पर गोल्ड डाक हो गये थे। इसके बाद आखिरी दो गेंदों पर मैच अपने रोमांच के चरम पर था, जब चेन्नई को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे। क्रीज पर रवींद्र जडेजा थे। उन्होंने मोहित शर्मा की पहली बाल पर छक्का उड़ाया और फिर चौक जड़कर गुजरात की बची-खुची उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने धोनी
एमएस धोनी टी20 और आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज कप्‍तान बन गए हैं। धोनी ने 41 साल 326 दिन की उम्र में आईपीएल खिताब अपने नाम किया। उन्‍होंने पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान मिस्‍बाह उल हक के रिकॉर्ड (41 साल 276 दिन) को तोड़ा। मिस्‍बाह ने 2016 में यह रिकॉर्ड बनाया था, जिसे सात साल बाद माही ने तोड़ दिया है। 2021 में धोनी आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। तब उनकी उम्र 40 साल 100 दिन थी। शेन वॉर्न आईपीएल खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर हैं। 2008 में शेन वॉर्न ने आईपीएल खिताब जीता था और तब उनकी उम्र 38 साल 262 दिन थी। https://sarthakpahal.com/

कीर्तिमानों के शिखर पर धोनी
एमएस धोनी ने आईपीएल में अपना 250वां मैच खेला। वो लीग के इतिहास में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। धोनी ने मैच के दौरान अपने 300 टी20 शिकार पूरे किए। धोनी ऐसे इकलौते भारतीय विकेट कीपर हैं, जिन्होंने आईपीएल के फाइनल मैच में 8 शिकार किए।

धोनी नाम दर्ज हुए रिकॉर्ड
पहले भारतीय विकेटकीपर जिन्होंने 300 विकेट लिए। आईपीएल फाइनल में दो बार ऑरेंज कैप खिलाड़ी को किया स्टम्प। धोनी पहले भारतीय विकेटकीपर बने, जिन्होंने आईपीएल फाइनल में 8 शिकार किए। आईपीएल फाइनल में दो स्टम्पिंग करने वाले दूसरे विकेटकीपर बने। पहले स्थान पर एडम गिलक्रिस्ट हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button