क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

साहिल चाकू घोंपता रहा, दिल्ली देखती रही, दो साल पहले शाहबाद से भगाया गया था परिवार सहित

Listen to this article

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई नाबालिग लड़की साक्षी की हत्या ने झकझोर कर रख दिया है। आरोपी साहिल ने चाकू और पत्थर से करीब 40 वार करके लड़की को मौत के घाट उतार दिया था। लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। उसके शरीर पर चाकू के 16 जख्म पाए गए हैं, जिसमें 6 जख्म गर्दन और 10 पेट पर हैं।

प्रेम त्रिकोण का मामला आया सामने
साक्षी ने अपने हाथ में प्रवीण के नाम टैटू भी बनवाया था। सूत्रों का कहना है कि उसका एक साल पहले प्रवीण नाम के लड़के से ब्रेकअप हो गया था। बाद उसे साहिल से लगाव हो गया। मगर, साक्षी की दोबारा प्रवीण से बातचीत शुरू हो गयी और तभी उसने साहिल से दूरियां बनानी शुरू कर दी। बस यही बात साहिल को नागवार गुजरी। इसी बात को लेकर शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। वह पिछले कई दिनों से चाकू लेकर साक्षी को ढूंढ रहा था। पुलिस के अनुसार साक्षी की हत्या के बाद साहिल प्रह्लादपुर की जैन कालोनी स्थित घर गया। घर पर उसने मोबाइल छोड़ा ओर कश्मीरी गेट बस अड्डा से बस पकड़कर अपनी बुआ शमीम के घर आ गया।

बेटी 10 दिन से अपनी दोस्त के घर में थी
गौरतलब है कि दिल्ली के जिस शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की हत्या हुई है, साहिल भी यहीं का रहने वाला है। साक्षी की मां का कहना है कि बेटी 10 दिन से अपनी दोस्त नीतू के घर में थी। साक्षी घरवालों से नीतू के बेटे के बर्थडे में जाने की बात कहकर निकली थी। वो अक्सर नीतू के घर जाती थी और वहां रुकती थी। नीतू का पति जेल में है। जिस समय साहिल साक्षी पर चाकू बरसा रहा था, आने-जाने वाले मूक दर्शक बने रहे, किसी की हिम्मत नहीं हुई कि इस शैतान को रोक सके।

पुलिस बोली, रिश्ते में थे साक्षी व साहिल, घरवालों का इन्कार
दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि साहिल और साक्षी दोनों रिश्ते में थे। शनिवार को किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ था और इसी पर रविवार को आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि, साक्षी के परिवार वालों ने रिश्ते की बात को गलत बताया है।

दो वर्ष पहले परिवार सहित भगा दिया था
जैन कालोनी में रहने वाले लोगों ने बताया कि साहिल पहले भी शाहबाद डेरी इलाके में लड़ाई झगड़े करता था। उसे शाहबाद डेरी से करीब दो वर्ष पहले परिवार समेत भगा दिया गया था। शाहबाद डेरी से आकर वह यहां रहने लगे थे। शाहबाद डेरी में उसे सनी के नाम से जानते थे। https://sarthakpahal.com/

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की लड़की (साक्षी) की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आज मंगलवार को आरोपी साहिल खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button