उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

यमकेश्वर ब्लाक के बिथ्याणी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक का उद्घाटन

Listen to this article

यमकेश्वर। बुधवार 31 मई 2023 को तहसील मुख्यालय बिथ्याणी में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी स्मारक का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य गुमाल गांव व जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कोटद्वार, विनोद डबराल, ग्राम प्रधान बिथ्याणी सतेन्द्र सिंह नेगी, भूतपूर्व सैनिकों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सभी लोगों ने भूतपूर्व सैनिकों, जिन्होंने अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम से यमकेश्वर तहसील का गौरव बढ़ाया, उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस स्मारक बनाने के लिए जिला योजना से स्वीकृति दिलाने में जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल का सराहनीय योगदान रहा। उनके अथक प्रयास से ही यह अनुकरणीय काम सफल हुआ। इस स्मारक को बनाने में पर्टयन विभाग द्वारा चार लाख रुपये खर्च किये गये। यमकेश्वर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों को याद करने का यह बेहतर उपाय है। https://sarthakpahal.com/

इस अवसर पर गणमान्य भूतपूर्व सैनिकों के अलावा ग्राम प्रधान कांडी अनुज नेगी, ग्राम प्रधान कोलसी मनीषा नेगी, भूतपूर्व सैनिक सुबोध नेगी, महेंद्र नेगी, महेंद्र देव बडोला, जयबल्लभ उनियाल, सोहन सिंह, हरि प्रसाद केष्टवाल, गोविंद सिंह, कृपाल सिंह, सम्पूर्ण सिंह, नत्थी सिंह, गुलाब सिंह, दीपक जोशी, राजेंद्र सिंह नेगी, सूर्य मोहन, हरेंद्र सिंह, उदय सिंह, विजय रावत, गणेश, विक्रम, चंद्रमोहन, रामचन्द्र नेगी, चतर सिंह, शैलेंद्र आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यमकेश्वर तहसील के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम
1. बद्री सिंह पुत्र लाल सिंह, चोपड़ा, 2. खुशाल सिंह पुत्र भरत सिंह, कस्याली, 3. डबल सिंह पुत्र धन सिंह, कांडी, 4. जगमोहन सिंह नेगी पुत्र उत्तम सिंह नेगी कांडी, 5. रणजीत सिंह पुत्र घमंड सिंह, कालसी, 6. आनंद सिंह पुत्र पदम सिंह, कालसी, 7. छवाण सिंह पुत्र देव सिंह, कालसी, 8. लाल सिंह पुत्र केदार सिंह, वोरगांव, 9. वृजमोहन रतूड़ी पुत्र दुर्गा दत्त, ठांगर, 10. शत्रुघन प्रसाद, पुत्र सीताराम ठांगर, 11. कांती चंद्र पुत्र रामेश्वर उनियाल, चाईदमराड़ा, 12. रूप चंद्र पुत्र रामकृष्ण, चाईदमराड़ा, 13. राय सिंह पुत्र मंगल सिंह, गुंडी मल्ली, 14. जितार सिंह पुत्र बालकसिंह चौहान, जामल, 15. रघुवीर सिंह पुत्र माल सिंह, वणास मल्ला, 16. माधो सिंह पुत्र जगत सिंह, रामजनोरेकर, 17. गंगा सिंह पुत्र छवाण सिंह, रामजनोरेकर, 18. प्रताप सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह, मराल,19. अमर सिंह पुत्र शेर सिंह, फल्दाकोट, 20. महिताब सिंह पुत्र शिव सिंह, माला, 21. रणजीत सिंह पुत्र गोपाल सिंह, गैंड, 22. बाग सिंह पुत्र कुंदन सिंह, ढौंर, 23. नरोत्तम सिंह पुत्र गणेशू सिंह, खेड़ा, 24. खुशाल सिंह पुत्र रियाल सिंह, ढांसी, 25. कुंदन सिंह पुत्र चैत सिंह, ढांसी, 26. जीत सिंह पुत्र रामधन सिंह, दधला, 27.छवाण सिंह पुत्र जुरल सिंह, तिमली, 28. जीत सिंह पुत्र हरि सिंह, पोखरी और 29. चंदन सिंह पुत्र मुणुंद सिंह, कुमर्था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button