उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षास्वास्थ्य

बारिश से बेहाल, बांदल, सौंग नदियों में बाढ़ जैसे हालात, मसूरी में कैंपटी फाल का रौद्र रूप, video

Listen to this article

देहरादून। देहरादून शहर और इससे सटे पहाड़ी इलाकों पर मूसलाधार बारिश से बरसात से पहले ही नदियों में आपदा जैसा माहौल बन गया है। बांदल और सौंग नदियों समेत दून शहर के कई नदी नाले उफान पर हैं। बुधवार को सुबह सवेरे ही तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। मसूरी और धनोल्टी क्षेत्र में बारिश होने से मालदेवता क्षेत्र में बांदल नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसके अलावा रिस्पना और बिंदाल जैसी नदियां भी उफान पर आ गईं।

बांदल और सौंग नदी का खौफ

नदियों के किनारे और आसपास बसे कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से बंद हो गया है। खासकर बांदल नदी के आसपास सरखेत व अन्य गांवों के ग्रामीणों में पहली बीते वर्ष आई आपदा को सोचकर खौफ बना हुआ है। वहीं, बारिश के कारण पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल ने भी रौद्र रूप दिखाया। https://sarthakpahal.com/

बांदल नदी के आसपास बसे ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। बीते वर्ष यहां अपादा में बहुत बड़ा नुकसान हुआ था। कुछ अस्थाई पुल बनाए गए थे जो इस मानसून से पहले हुई बारिश में ही बह गए। आपदा को सालभर होने को है और अभी तक हालात यह हैं कि इस क्षेत्र के बच्चे स्कूलों तक भी ठीक से नहीं जा पाते हैं।

यमुनोत्री हाईवे क ओजरी-डाबरकोट में मलबा गिरने के कारण आवाजाही बंद

बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे के ओजरी-डाबरकोट में बोल्डर व मलबा गिरने से यमुनोत्री धाम के यात्रियों को दोपहर बाद पालीगाड़ में डाबरकोट से करीब सात किमी पहले रोक दिया। वहीं गंगोत्री हाईवे पर धरासू, बंदरकोट में भी पहाड़ी से भूस्खलन होने से आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। तेज बारिश के कारण ओजरी-डाबरकोट के भूस्खलन जोन पर दोपहर बाद बोल्डर व मलबा गिरने के कारण आवाजाही बंद हो गई है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने यमुनोत्री धाम की यात्रा को पालीगाड़ में भूस्खलन से जोन से करीब सात किमी पहले ही यात्रियों को रोक दिया है।

गुरुवार को भी बारिश के आसार
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के निचले इलाकों में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेश के पर्वतीय इलकों में बारिश और बर्फबारी की आशंका है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी भारी बर्फबारी हो सकती है। दून में भी गरज के साथ तेज बौछारें और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश में कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं, पिछली 28 मई तक दून में अधिकतम तापमान 36 डिग्री के करीब बना हुआ था जो अब 26 डिग्री तक पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button