उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

नाबालिग को भगाने के विरोध की ज्वाला में जल उठा उत्तरकाशी, पुलिस से झड़प, तोड़फोड़ देखें video

Listen to this article

(बड़कोट) उत्तरकाशी। पुरोला में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की को भगाने की घटना से जिले में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस घटना के आरोपित एक हिंदू व एक मुस्लिम युवक को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर दिया था तथा दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। परंतु नाबालिग लड़की को भगाने के विरोध में स्थानीय व्यापारियों व कुछ संगठनों का आक्रोश अभी थमा नहीं है।

पुरोला, नौगांव, बडकोट बाजार नहीं खुले हैं। यमुना घाटी के बड़कोट में मुस्लिम व्यापारियों के विरुद्ध स्थानीय व्यापारियों और यमुना घाटी हिंदू जागृति संगठन ने विशाल जुलूस निकाला। बड़कोट में मुस्लिम व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर लगे बोर्ड और बैनरों को भी तोड़ा गया।

प्रदर्शनकारियों ने छुड़ाये पुलिस के पसीने

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला यमुना घाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार और महामंत्री सरेंद्र सिंह रावत और यमुना घाटी हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर शनिवार को बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। व्यापारियों ने बाहरी लोगों का सत्यापन तेज करने मांग की। यमुनाघाटी हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर व्यापारियों ने समूची यमुनाघाटी के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर विशाल जुलूस निकाला। दोपहर 2 बजे तक नौगांव, पुरोला, बडकोट, नौगांव, बर्नीगाड़, डामट, नैनबाग में लोग जुलूस में शामिल हुए।

व्यापारियों ने नगर में रैली निकाली और प्रदर्शन करते हुए समुदाय विशेष के दुकानदारों के बैनर साइन बोर्ड तोड़ दिए। उन्होंने बाहरी लोगों का सत्यापन तेज करने, उनकी ओर से अतिक्रमण कर लगाई जा रही दुकानें हटाने की मांग की। शुक्रवार को भी व्यापारियों ने नगरपालिका में बाहरी व्यापारियों की सही जानकारी न मिलने पर ईओ का घेराव किया।

शहर की सभी कबाड़ की दुकानें हटाने की मांग


कहा कि जिला मुख्यालय में जिस तरह से बाहरी व्यापारियों की संख्या बढ़ रही है इससे यहां पर कभी भी पुरोला और विकासनगर जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसके बाद भी सत्यापन में कोताही बरती जा रही है। उन्होंने शहर में बाहरी लोगों की ओर से लगाई जा रही फड़, रेड़ियों और छोटी-छोटी दुकानों के नाम पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाने, शहर की सभी कबाड़ की दुकानें हटाने की मांग की। व्यापारी और हिन्दू संगठन के लोग ने नगरपालिका से बाहरी व्यापारियों की दुकानों के सत्यापन और दस्तावेज दिखाने की मांग की। वहीं सीओ अनुज कुमार ने कहा कि अन्य प्रदेशों से आए लोगों का सत्यापन चल रहा है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button