उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

आज आनी थी बारात, होने वाले पति को प्रेमिका की अश्लील फोटो भेजकर तुड़वा दी शादी

कोटद्वार। अप्रैल में सगाई के बाद घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। आज 12 जून को बारात आनी थी, लेकिन दगाबाज बायफ्रेंड की छोटी सोच के कारण लड़की ही नहीं बल्कि दो परिवारों को शर्मसार होना पड़ा। होने वाले पति ने लड़की की अश्लील फोटो देखकर शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी कोटद्वार के युवक पर केस दर्ज कर लिया है।

रुद्रपुर कंपनी में हुई थी दोनों की मुलाकात
हल्द्वानी में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि 2019 से वह रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में कोटद्वार का अखिलेश देवरानी भी नौकरी कर रहा था। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हो जाती है। आरोपी अखिलेश ने युवती को शादी का झांसा देकर उसकी प्राइवेट फोटो व वीडियो बना डाली और फिर शादी करने से इन्कार कर दिया। उसके मना करने के बाद लड़की के घर वालों ने उसका रिश्ता रानीखेत में रहने वाले युवक से करा दिया।

वाट्सएप पर फोटो भेजकर शादी करने से कर दिया मना
दोनों की 16 अप्रैल को सगाई हो गई। इसके बाद कोटद्वार के रहने वाले अखिलेश ने उसके होने वाले पति को गलत मैसेज भेजना शुरू कर दिया। उसकी सोच थी कि जब इससे मेरी शादी नहीं हुई तो दूसरे की कैसे हो सकती है। आखिरकार लड़के ने उक्त लड़की से शादी करने से मना कर दिया। युवती ने बताया कि 12 जून (आज) उसकी बारात आनी थी। छह जून को अभिषेक ने उसके होने वाले पति व जेठ को फेसबुक में अभिषेक शर्मा नाम की आइडी बनाकर उसकी प्राइवेट फोटो भेज दी। https://sarthakpahal.com/

होने वाले पति ने यही फोटो उसे वाट्सएप में भेजकर शादी से मना कर दिया। वहीं अखिलेश से कारण पूछा तो उसने गालीगलौज कर फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी दे डाली। इस कारण लड़की का रिश्ता तो टूटा ही उसके परिजनों की बदनामी हुई, वो अलग। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपी अखिलेश देवरानी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button