उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिकस्वास्थ्य

जन्मदिन मनाने बागेश्वर गये पांच दोस्तों में से दो की नहाने के दौरान डूबने से मौत

Listen to this article

गरुड़ (बागेश्वर)। जन्मदिन मनाने बागेश्वर गये पांच दोस्तों में से दो की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी। चमोली जिले में थराली तहसील के तुंगेश्वर लोल्टी गांव निवासी सूरज गुसाईं (28) पुत्र बलवीर सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने चार दोस्तों के साथ बागेश्वर गया था। वहां दो दोस्तों की गोमती नदी में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चमोली जिले में थराली तहसील के तुंगेश्वर लोल्टी गांव निवासी सूरज गुसाईं (28) पुत्र बलवीर सिंह का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने चार साथियों लक्ष्मण सिंह, मनोहर सिंह परिहार, नीरज गुसाईं तुगेश्वर, और गब्बर सिंह (28) पुत्र मनवर सिंह ग्राम पंचायत तुंगेश्वर लोल्टी (थराली) के साथ जन्मदिन मनाने के लिए कुमाऊं के प्रसिद्ध नर सिंह मंदिर मैगड़ीस्टेट पहुंचा था। पार्टी के बाद पांचों गोमती नदी में नहाने के लगे। सूरज गुसाईं और गब्बर सिंह गहराई में चले गए और लापता हो गये।

जब दोनों जब काफी देर तक नदी से बाहर नहीं आए तो तीनों साथियों ने मदद के लिए बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे दोनों युवकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर कानूनगो मानवेंद्र सिंह गुंसोला, पटवारी प्रवीण सिंह टाकुली, पटवारी तारा, राकेश कुमार मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने दोनों दोस्तों के शवों का पंचनामा भरा। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button