उत्तराखंडयूथ कार्नरराजनीति

BJP देहरादून कार्यालय में अंबेडकरनगर मंडल की लाभार्थी कार्यशाला आयोजित

देहरादून, 21 फरवरी। देहरादून महानगर कार्यालय में अंबेडकर नगर मडल की लाभार्थी कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने मुख्य वक्ता के रूप में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया तथा लाभार्थी संपर्क अभियान के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल की सरकार में केंद्र एवं प्रदेश के द्वारा कई योजनाओं के माध्यम से लाभार्थियों को लाभान्वित करने का काम हमारी सरकार ने किया है।

उन्होंने आगे कहा क आज जहां देश विकास की गति में आगे बढ़ रहा है। हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि सभी लाभार्थियों से संपर्क कर समन्वय स्थापित करें। सभी लाभार्थियों को भारतीय जनता पार्टी का सरल ऐप अपडेट करना है। हम लोगों ने इस लाभार्थी अभियान के मंडलों के संयोजक और सहसंयोजक बनाए हैं। जिनको कार्यकर्ताओं के माध्यम से चिन्हित कर लाभार्थियों तक संपर्क करना है।

सभी लाभार्थियों को आने वाले समय में लोकसभा चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है, ताकि आम जन भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मत कर सके। इसके लिए उनसे लगातार संपर्क बनाए रखना है, ताकि आने वाले समय में जब लोकसभा के चुनाव हो तो नरेंद्र मोदी के पक्ष में सभी वोट करें और इस देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभायें। यह लाभार्थी संपर्क अभियान 1 मार्च से 3 मार्च तक चलेगा

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने सभी कार्यक्रमों एवं मुख्य वक्ता का स्वागत अभिनंदन किया और यह आश्वासन दिलाया कि हमारा मंडल सभी लाभार्थियों से संपर्क कर जागरूकता के साथ सरल ऐप पर अपडेट करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश डोरा, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, अंकुर जैन, वैभव अग्रवाल, सौरभ नौटियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button