उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरस्वास्थ्य

उत्तरकाशी में गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के बड़ेथी बनचोरा मोटर मार्ग पर एक कार सड़क से करीब 500 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिस कारण कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसको इलाज के लिए 108 की मदद से तत्काल सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती करवाया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ की टीम 108 सेवा तत्काल मौके पर पहुंच गयी। वाहन में दो लोगों की डेड बॉडी फंसी हुई थी, जिनको एसडीआरएफ द्वारा बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार हादसे में पवना देवी (48) पत्नी रुकम सिंह, निवासी- ग्राम इंद्रा गांव, चिन्यालीसौड़ और विकास सिंह (22) पुत्र रुकम सिंह, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ की मौत हो गई। जबकि भूपेन्द्र सिंह (25) पुत्र रुकम सिंह, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ घायल हो गया। घायल को फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती किया गया है। https://sarthakpahal.com/

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। हालांकि अभी हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Back to top button