उत्तराखंडबड़ी खबरवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

IDPL कॉलोनी के 15 घरों पर चला बुलडोजर, रोते-बिलखते रह गये परिजन, video

ऋषिकेश। आईडीपीएल कॉलोनी के 15 आवासों पर कल कार्रवाई की गई। आज यहां के 15 घरों को प्रशासन ने जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस बीच लोगों ने इसका भारी विरोध किया, लेकिन प्रशासन के आगे उनकी ना-नुकुर नहीं चली। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

पहले ही अल्टीमेटम दे चुका था प्रशासन

बता दें प्रशासन अपने दिए अल्टीमेटम के अनुसार कल आईडीपीएल की आवासीय कॉलोनी को खाली कराना शुरू कर दिया है। एडीएम प्रशासन शिव कुमार बर्नवाल के नेतृत्व में प्रथम चरण में ऑफिसर कॉलोनी के खाली कराए गए। अभी तक करीब 15 से अधिक घरों को जेसीबी ध्वस्त कर चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे आइडीपीएल परिसर में करीब 100 पुलिसकर्मी और 150 वन विभाग के जवान तैनात हैं। 6 जेसीबी अलग-अलग स्थानों पर आवास भवन को तोड़ने में लगी रही। गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने पहले नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद परिजनों ने हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे को सिटी गेट के पास दो जगह जाम कर दिया।

परिजनों के साथ कई विपक्षी दल के नेता भी विरोध में हुए शामिल


पुलिस ने रूट डायवर्ट कर ट्रैफिक व्यवस्था बनाई। फिलहाल लोगों का गुस्सा शांत होता दिखाई नहीं दिख रहा है। कई परिवार रोते बिलखते भी रहे। वहीं तमाम विपक्षी दल के नेता भी मौके पर विरोध करते हुए दिखाई दिए। लोगों ने इसका विरोध करते हुए सड़क को भी जाम किया। एडीएम प्रशासन शिव कुमार बर्नवाल ने बताया पहले चरण में 30 भवनों को चिन्हित किया गया है। यह क्लास वन अधिकारियों के आवास है। जिनको खाली कराया जा चुका है। बाकी के खाली और जर्जर भवनों को हटाया जाएगा। साथ ही यहां रह रहे लोगों को आवास खाली करने के लिए नोटिस दिया जा चुका है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button