उत्तरप्रदेशदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरराजनीति

पहले बीवी अब भाभी… मुश्किल में SDM ज्योति के पति आलोक मौर्य, ज्योति ने खोला मोर्चा

Listen to this article

प्रयागराज। अपनी एसडीएम पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने वाले आलोक मौर्य की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पहले पत्नी ज्योति मौर्य ने उनके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया था, तो अब उनके बड़े भाई विनोद मौर्य की पत्नी ने भी ससुराल वालों समेत आलोक के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया है।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
आलोक की भाभी शुभ्रा मौर्य का आरोप है कि शादी के बाद से उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। ससुराल वाले रुपयों के लिए मारपीट करते थे। कई बार पुलिस को तहरीर दी, लेकिन केस दर्ज नहीं हो रहा था। बीते दिनों पहले सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और केस दर्ज किया गया। बता दें, शुभ्रा मौर्य विनोद कुमार मौर्य की पत्नी हैं, जो देवी नगर मीरा पट्टी प्रयागराज में रहती हैं। शुभ्रा का आरोप है कि उनके पति विनोद मौर्य ने शादी के समय बताया था कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी हैं, जबकि वह जीएसटी विभाग में स्टेनोग्राफर के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं। इस तरह से झूठ बोलकर शादी की गई। शादी के समय 5 लाख रुपये नकद और 5 लाख के जेवर, कार समेत दहेज का अन्य सामान भी दिया गया था। इसके बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा और मारपीट की गई। https://sarthakpahal.com/

सहायक अध्यापक के पद तैनात है शुभ्रा
दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए शुभ्रा ने अपने ससुर राम मुरारी मौर्य, सास लीलावती मौर्य, जेठ अशोक कुमार मौर्य, जेठानी प्रियंका मौर्य, देवर आलोक मौर्य के खिलाफ कई बार शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पति विनोद मौर्य बार-बार बड़ी गाड़ी और हीरे की अंगूठी और सोने के जेवरात के लिए दबाव बनाने लगे। आए दिन प्रताड़ित करने लगे। शुभ्रा ने कहा कि उन्होंने साल 2015 में सहायक अध्यापक की परीक्षा पास की। उन्होने अपनी सर्विस ज्वाइन कर ली, जिसके बाद ससुराल में माहौल ठीक हो गया, लेकिन यह कुछ समय तक रहा. इसके बाद फिर से ससुराल के पक्ष के लोगों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया. प्रताड़ित किया जाने लगा।

बेटी होने पर ससुराल वाले मारते थे ताना
शुभ्रा का आरोप है कि जब बेटी हुई तो सास-ससुर और ससुराल के लोग ताना मारने लगे। उनकी बेटी को मारने की कोशिश भी की गई, जिसके निशान आज भी बेटी के सिर पर हैं। ससुराल के लोग बेटा चाहते थे। बेटी हुई तो आएदिन मारपीट व झगड़ा होने लगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button