चलती कार में मां और उसकी छह साल की बच्ची से गैंगरूप

रुड़की। चलती कार में मां और उसकी छह साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरूप की क्रूरतम घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंची है। पुलिस ने लहूलुहान बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन घंटे तक उसका गंभीर इलाज चला। आरोपी घटना को अंजाम देकर दोनों मां-बेटी को गंगनहर में छोड़कर फरार हो गये।
उत्तराखंड के रुड़की में दिल को झकझोर देने वाली घटना हुई है। शुक्रवार देर रात कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला अपनी छह साल की बेटी के साथ रुड़की आ रही थी, सवारी के इंतजार में महिला ने एक कार को आता देख हाथ देकर रुकने का इशारा किया। कार सवार बदमाशों ने महिला और उसकी छह साल की बच्ची को कार में बैठा दिया। चलती कार में बदमाशों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ गैंगरैप किया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजान देने के बाद मां बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गये।
बच्ची को सिविल अस्पताल में कराया भर्ती
मां लहूलुहान बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। रात में ही महिला को साथ लेकर पुलिस कार सवार बदमाशों की तलाश में पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। पुलिस ने मां की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बच्ची की तीन घंटे में हुई दो सर्जरी
सिविल अस्पताल में बच्ची के भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुट गई। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए रात में ही सर्जरी की गई। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बच्ची की रात में सर्जरी की गई थी। शनिवार को भी एक सर्जरी की गई है। बच्ची का 3 घंटे आपरेशन चला। मासूम की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। बच्ची की हालत में अभी कुछ सुधार है।
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शुक्रवार की रात महिला की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला एक युवक के साथ थी और रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस मामले में युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई
मां-बेटी के साथ गैंगरेप की सनसनी घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया है। रुड़की, कलियर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस टीमें रुड़की से लेकर हरिद्वार, नारसन बॉर्डर, भगवानपुर, मंगलौर और लंढौरा क्षेत्र में लगे सभी कैमरे खंगाल रही है। एसपी देहात ने बताया कि पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।