
नई दिल्ली। लद्दाख में शनिवार शाम 4:45 बजे सेना का एक वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा दक्षिणी लद्दाख के न्योमा में क्यारी के पास हुआ। शहीदों में सेना के 2 JCO और 7 जवान शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक लेह के SSP पीडी नित्या ने बताया कि सेना के पांच वाहनों का काफिला लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। क्यारी के पास काफिले में शामिल एक वाहन के ड्राइवर ने गाड़ी पर कंट्रोल खो दिया। जिससे वाहन खाई में जा गिरा। इसमें 10 जवान सवार थे। तुरंत बाद घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में कुल मिलाकर 9 जवानों की मौत हो गई और 1 घायल है। जिसका अस्पताल में भर्ती इलाज चल रहा है। दो घायलों में एक और जवान की मौत हो गई। दूसरे की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
PM मोदी समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया
प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, लद्दाख में लेह के पास एक दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की मौत से दुखी हूं। हम अपने राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जवान को फील्ड अस्पताल ले जाया गया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। https://sarthakpahal.com/