
देहरादून। चन्द्रमा की सतह पर चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल व अंबेडकर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने घंटाघर पर जमकर आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर सभी को भारत के इस ऐतिहासिक क्षण की शुभकामनाएं प्रेषित की।
मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर
इस अवसर पर मुख्य रूप प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, देहरादून महापौर सुनील उनियाल गामा व प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्षा नेहा जोशी ने उपस्थित होकर सभी को अपनी शुभकामनाएं दी व एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। उपस्थित पदाधिकारियों ने इसका श्रेय इसरो के समस्त वैज्ञानिकों को दिया और कहा कि यह उन्हीं की मेहनत से संभव हो पाया है कि आज हर एक भारतवासी को अपने ऊपर गर्व हो रहा है। साथ ही यह भी कहा की आज मोदी नेतृत्व में भारत फिर विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
BJP महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा की आज का दिन देश का गौरवपूर्ण दिन है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड कर रहे हैं जिससे आने वाले समय में चंद्रमा के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। मैं आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं इसरो की समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर अंबेडकर नगर मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, अभिषेक नौडियाल, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, महानगर सह मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, पूर्व पार्षद संतोख नागपाल, अंकित गुप्ता, हृदयेश लूथरा, रंजीत सिंह, शानू सभरवाल, संजीव विज, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, महामंत्री तरुण जैन, पारस गोयल, अंशुल चावला, आदेश गुप्ता, नवेंदु चौहान, चंद्र सागर उनियाल, बबलू बंसल उपस्थित रहे। https://sarthakpahal.com/