उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या कर शव मकान की खूंटी पर टांगा, दुपट्टा खोलेगा राज

Listen to this article

रुड़की। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

बेलड़ी गांव में एक युवक की हत्या कर शव को एक मकान की दीवार की खूंटी पर लटका दिया गया। पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुटी है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव बेलड़ी निवासी सौरभ (20) शुक्रवार रात घर के अंदर सोया था। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सौरभ का शव एक मकान के बाहर दीवार की खूंटी पर लटका देखा। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह, सीओ पल्लवी त्यागी और इंस्पेक्टर मनोज मैनवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही शव को खूंटी से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो पता चला कि सौरभ का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक महिला के परिवार को लग गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि अवैध संबंध के चलते ही सौरभ की हत्या की गई है। उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रात में घर से बाहर कैसे और क्यों गया, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

आरोप है कि महिला ने परिवार के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है। साथ ही मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोनू, उसकी पत्नी रूपा और उसके भाई मोनू और सुमित निवासी बेलड़ी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दुपट्टे को लेकर हो रही पूछताछ
एसपी देहात ने बताया कि जिस दुपट्टे से युवक का शव खूंटी पर लटका था। उसके बारे में महिला से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह दुपट्टा महिला का है या किसी और का। https://sarthakpahal.com/

मैकेनिक का काम करता था सौरभ
बेलड़ी गांव निवासी सौरभ मैकेनिक का काम करता था। ग्रामीणों ने बताया कि सौरभ की एक बहन और चार भाई हैं। सौरभ का परिवार मूलरूप से देवबंद थाना के पास गांव फ्लाश का रहने वाला है। कई साल पहले वह बेलड़ी गांव में आकर बस गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button