उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

पुल की शटरिंग गिरने से दो मजदूर जिंदा दफन, सरिया काटकर निकाले शव

रुद्रप्रयाग। पुल की शटरिंग अचानक गिरने से दो मजदूर जिंदा दफन हो गये। हादसा सुबह रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में हुआ। छह मजदूर घायल हैं। दो मजदूरों को जिला चिकित्सालय में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मौके पर सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस एवं पुलिस मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दुर्घटना के समय मौके पर चालीस से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।

अचानक गिर गयी पुल की शटरिंग


बुधवार सुबह शटरिंग अचानक गिर गयी। इसकी चपेट में आठ मजदूर आ गये। कटर मशीन से सरिया को काटकर दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। चार घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय कोटेश्वर अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने की उच्चस्तरीय जांच कराई जायेगी। कार्यदायी संस्था एवं कार्य कर रही एजेंसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।

मरने वालों में पंकज सिंह पुत्र विशंभर उम्र 24, निवासी गंगपुर थाना अलीगंज उत्तर प्रदेश और कन्हैया पुत्र वेदराम उम्र 18 वर्ष निवासी गुर्जरपुर गहरवार थाना अमृतपुर उत्तर प्रदेश शामिल हैं। घायलों में किशन प्रजापति, गंगू लाला हजारीबाग, झारखंड, रामू, नजीम दोहानू, अनुपम शाहजहांपुर, रघुवीर, संतोष कृष्ण, सभी शाहजहांपुर, शकलदेव सिन्हा हजारीबाग शामिल हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button