उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

Reel बनाने के चक्कर में लड़के के हो गए दो टुकड़े, दोस्तों के साथ गया पिकनिक

बाराबंकी। पिछले कुछ सालों में युवाओं में Reel बनाने का भूत सवार है। लाइक और फॉलोवर बढ़ाने के चक्कर में युवक-युवतियां खतरनाक जगहों पर वीडियो बनाते देखे जा सकते हैं। जान की परवाह न करते हुए रील बनाने का ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रील (REEL) बनाने की दीवानगी ने 16 साल के लड़के की जान ले ली। ट्रेन की चपेट में आकर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। मौत से पहले का लड़के का वीडियो सामने आया है।

जहांगीराबाद कस्बे के टेरा दौलतपुर गांव में मुन्ना सैलून की शॉप चलाते हैं। उनका 16 साल का बेटा फरमान गुरुवार को 3 दोस्त शोएब, नादिर और समीर के साथ बारावफात का जुलूस देखने के लिए शाहपुर जा रहा था। इसी बीच वह दामोदरपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर रील बनाने चला गया। उसका एक दोस्त उसकी रील बना रहा था।

दरभंगा से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से मौत
फरमान ने उससे स्लो मोशन में रील बनाने को कहा और खुद डाउन-लाइन से सटकर धीरे-धीरे चलने लगा। फरहान मुश्किल से 7 सेकंड ही चला होगा कि पीछे से दरभंगा से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके शरीर के टुकड़े हो गए। उसकी मौत का वीडियो उसके दोस्त के मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ है।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोग
इसके बाद तीनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। लोगों ने पुलिस और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस मृतक के दोस्तों से कर रही है पूछताछ
पुलिस फरहान के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। उसके पिता ने बताया कि बेटा कक्षा-8 का छात्र था। बारावफात को लेकर स्कूल में छुट्टी थी। इस कारण वह अपने दोस्तों के साथ जुलूस देखने चला गया था। हमें नहीं पता कि वो कैसे रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया और रील बनाने लगा। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button