उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरसामाजिकस्वास्थ्य

पौड़ी गढ़वाल में बाघ के हमले से एक महिला की मौत, लैंसडाउन में एक सैनिक घायल

Listen to this article

यमकेश्वर। पौड़ी गढ़वाल जिले के नैनीडांडा ब्लॉक के गुणिया गांव में खेत में घास काटने गई एक महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला का शव झाडि़यों में अटका हुआ मिला था, उसे देर रात निकाल लिया गया।

घटना नैनीडांडा के हल्दूखाल क्षेत्र के पास गुणिया गांव में खेतों से सटे जंगल की है। यह क्षेत्र गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज के अंतर्गत आता है। नैनीडांडा के पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख संजय गौड़ ने बताया कि यह क्षेत्र केटीआर के जंगलों से सटा बाघ प्रभावित क्षेत्र हैं।

मंगलवार को गांव की बिगारी देवी (46) पत्नी स्व. सुरजीत सिंह दिन में गांव से करीब आधा किमी दूर खेतों में घास काटने गई थी लेकिन शाम तक नहीं लौटी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोज शुरू की तो झाड़ियों में महिला का शव पड़ा दिखा। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्पप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि अंधेरा होने के बावजूद महिला का शव झाडि़यों से देर रात निकाल लिया गया।

बाघ ने सैनिक पर किया हमला
उधर, लैंसडौन में एक सैनिक ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहा था कि दुर्गा मंदिर के पास गुलदार ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। घायल सैनिक को इलाज के लिए मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button