उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

विधानसभा से बर्खास्त कर्मियों को अंतिम नोटिस जारी, सरकारी आवास खाली करने को कहा

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में नियम विरुद्ध हुई भर्ती का प्रकरण एक बार फिर ताजा हो गया। दरअसल, विधानसभा में नियमों के खिलाफ नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त तो कर दिया गया था, लेकिन इनमें से कई कर्मचारी ऐसे भी हैं जो आज भी इसी नियुक्ति के तहत मिले सरकारी भवनों में निवास कर रहे हैं। इसको लेकर अब राज्य संपति विभाग की तरफ से ऐसे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन बर्खास्त कर्मचारियों की विधानसभा की तरफ से सेवाएं पहले ही समाप्त करने का आदेश जारी किया जा चुका है।

बर्खास्त कर्मचारियों को अपना प रखने का आखिरी मौका
खास बात यह है कि इन कर्मचारियों को दिए जाने वाला यह कोई पहला नोटिस नहीं है, बल्कि राज्य संपति विभाग ने यह तीसरा और अंतिम नोटिस कर्मचारियों को दिया है। इसके बाद अब इन कर्मचारियों के पास अपना पक्ष रखने का 13 अक्टूबर तक आखिरी मौका है। ऐसा माना जा रहा है कि तीसरा नोटिस जारी होने और 13 अक्टूबर को अपना पक्ष रखने का मौका देने के बाद इन कर्मचारियों को सरकारी भवनों से हटाने की कार्रवाई हो सकती है। हालांकि कर्मचारियों ने कोर्ट की शरण ली थी लेकिन यहां से भी इन्हें कोई राहत नहीं मिल पाई थी। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

228 कर्मचारी किये गये थे बर्खास्त
बता दें कि विधानसभा में गलत तरीके से नियुक्ति पाने वाले 228 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया था। इनमें से 40 कर्मचारी ऐसे हैं, जो सरकारी भवनों में रह रहे थे। इन सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। राज्य संपति विभाग की तरफ से तीसरा और अंतिम नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button