उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरसामाजिक

बिपिन रावत की मौत को हजम नहीं कर पा रहे पूर्व सैनिक

नई दिल्ली। चीफ आफ डिफेंस सर्विसेज यानी तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल विपिन रावत की मौत की सूचना पर पूर्व फौजी शोक में डूब गए हैं। उनके एकाएक चले जाने से उत्तराखंड ही नहीं वरन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व सैनिकों ने गहरा दुख जताया है और उनकी आत्म शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर ताजवर सिंह पंवार का कहना है कि हमने ही क्या पूरे देश ने सीडीएस बिपिन रावत के रूप में एक ऐसा नायाब मोती खो दिया है जिसे हर फौजी याद रखेगा। उनकी मौत की खबर सुनकर आंखों से अश्रुधारा बह निकली। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस असहनीय क्षति को सहने की शक्ति दे।

सेवानिवृत्त नायक हरेन्द्र सिंह नेगी का कहना है कि उत्तराखंड के साथ-साथ हमने देश का एक ऐसा हीरा खो दिया है जिसकी भरपाई जन्म जन्मांतर तक नहीं हो सकती। प्रदेश का पूरा सैनिक परिवार शोक संतप्त है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

Related Articles

Back to top button