क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस विधायक के शर्मनाक बयान पर देशभर में मचा बवाल

नई दिल्ली। दुष्कर्म मामले में विवादित बयान देने के बाद कर्नाटक कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने भले ही माफी मांग ली हो, लेकिन उनके खिलाफ पूरे देश में एक साथ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें खत्म होने के बजाय लगातार बढ़ रही हैं। विधानसभा में ‘दुष्कर्म’ को लेकर दिए गए विवादित बयान में लगातार उनकी और पार्टी की किरकरी हो रही है।

‘कांग्रेस को महिला सशक्तिकरण की बात करने से पहले अपने नेता (रमेश कुमार) को निलंबित करना चाहिए। उसके बाद उत्तर प्रदेश में, ‘मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जैसे नारे लगाने चाहिए।’ महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी

‘अगर इस मानसिकता के लोग राजनीति में हैं, तो कैसे उन्हें बदला जाए। हमें ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेकर दूसरे लोगों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहिए, जिससे कोई भी इस प्रकार कि टिप्पणी करने की हिम्मत नहीं करेगा।’ जया बच्चन सांसद सपा

‘यह दुखद है कि महिलाओं सहित लोगों की भलाई के लिए विधानसभा में मौजूद एक जनप्रतिनिधि इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वह संवेदनशील नहीं हैं और नहीं जानते हैं कि बलात्कार का महिलाओं पर क्या प्रभाव पड़ता है।’ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा रेखा शर्मा

Related Articles

Back to top button