उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा हेड कांस्टेबल ने सिपाही प्रेमिका के कमरे में की आत्महत्या

देहरादून। देहरादून साइबर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल नरेश चंद ने रुड़की में अपनी प्रेमिका के कमरे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। नरेश की प्रेमिका भी पुलिस में सिपाही है और वह इस समय रुड़की सीपीयू में तैनात है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। https://sarthakpahal.com/

देहरादून साइबर थाने में तैनात था नरेश
पुलिस के अनुसार, देहरादून के प्रेम नगर निवासी हेड कांस्टेबल नरेश चंद वर्तमान में साइबर थाना देहरादून में मुख्य आरक्षी पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि नरेश चंद का देहरादून निवासी रुड़की सीपीयू में तैनात महिला आरक्षी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले प्रेमिका के परिजनों ने उसकी सगाई कहीं और तय कर दी थी। जिसे लेकर वह परेशान चल रहा था और सिपाही प्रेमिका पर शादी नहीं करने का दबाव बना रहा था। शनिवार को नरेश थाने में बिना सूचना दिए लापता हो गया।

कमरे की छत पर कुंडी पर लटका मिला शव
पुलिस रविवार की शाम नरेश को ढूंढते हुए बीएसएम तिराहे पर पहुंची और महिला सिपाही के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह अंदर से बंद मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो नरेश का शव कमरे की छत पर कुंडी से लटका था। सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की जानकारी नरेश के परिजनों को दी।

नरेश शादीशुदा था। उसका महिला आरक्षी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला सिपाही कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रही थी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि उसने प्रेमिका की शादी से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है। मामले की गहनता से जांच कराई जा रही है।
एसके सिंह, एसपी देहात

Related Articles

Back to top button