उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

सिर्फ हिंदी की परीक्षा देकर ITI करने वाले छात्र हो जाएंगे 10वीं और 12वीं पास, कैबिनेट का फैसला

देहरादून। ITI यानी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पास करने वाले छात्रों के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है. जिसके तहत जो छात्र आठवीं कक्षा पास कर आईटीआई करते हैं या फिर दसवीं कक्षा पास कर आईटीआई करते हैं तो ऐसे छात्रों को अब उत्तराखंड बोर्ड से हाईस्कूल या इंटरमीडिएट की समकक्षता मिल जाएगी।

अभी तक आईटीआई करने वाले छात्रों को 10वीं या फिर 12वीं की समकक्षता के लिए फिर से 2 साल की पढ़ाई करनी पड़ती थी। जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा अधिनियम 2009 में संशोधन करने का निर्णय लिया है। दरअसल, सोमवार को सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में छात्रों को राहत देने के लिए निर्णय लिया गया है। जिसके तहत उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा विनियम 2009 के अध्याय 12 के विनियम 14 और अध्याय 14 के विनियम 2 में संशोधन किए जाने के लिए मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा जिन बच्चों ने कक्षा 10 वीं पास करने के बाद मान्यता प्राप्त ITI से दो साल या उससे ज्यादा औद्योगिक प्रशिक्षण पूरा करके राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद से प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया है। ऐसे बच्चे उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सिर्फ हिंदी विषय की परीक्षा देकर पास होने वाले छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की समकक्षता दी जाएगी। वहीं, माना जा रहा है कि सरकार के इस निर्णय के चलते छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button