उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

उत्तराखंड की महिलाओं के लिए प्रदेश सरकार ने करवाचौथ पर आज घोषित किया अवकाश

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करवा चौथ को लेकर बुधवार को महिलाओं के लिए करवाचौथ का अवकाश घोषित किया है। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को करवाचौथ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव राकेश जोशी, उपाध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली समेत अन्य लोगों ने करवा चौथ पर अवकाश घोषित करने पर सीएम धामी का आभार जताया है।

आज महिलाओं के लिए रहेगा अवकाश
बता दें कि 1 नवंबर यानी कल करवा चौथ पर्व के मौके पर उत्तराखंड के अधीन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में नौकरी पेशा करने वाली महिलाओं के लिए कल अवकाश रहेगा। सीएम धामी के इस घोषणा के बाद सूबे की महिलाएं में खुशी का माहौल है।

करवाचौथ पर महिलाएं रखती हैं निर्जला उपवास
हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं। सोलह श्रृंगार में सजकर महिलाएं चांद का दीदार करती हैं, फिर अर्घ्य देकर अपना उपवास तोड़ती हैं। इस दौरान महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त
करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर दिन बुधवार को रखा जाएगा। करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.36 बजे से लेकर शाम 6.54 बजे तक रहेगा। यानी करवा चौथ पूजन के लिए आपको सिर्फ 1 घंटा 18 मिनट का ही समय मिलने वाला है। चंद्रोदय का समय रात 8 बजकर 15 मिनट बताया जा रहा है।
करवा चौथ व्रत विधि
करवा चौथ के दिन स्नान आदि के बाद करवा चौथ व्रत और चौथ माता की पूजा का संकल्प लेते हैं। फिर अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखा जाता है। पूजा के लिए 16 श्रृंगार करते हैं। फिर पूजा के मुहूर्त में चौथ माता या मां गौरी और गणेश जी की विधि विधान से पूजा करते हैं। पूजा के समय उनको गंगाजल, नैवेद्य, धूप-दीप, अक्षत्, रोली, फूल, पंचामृत आदि अर्पित करते हैं। दोनों को श्रद्धापूर्वक फल और हलवा-पूरी का भोग लगाते हैं। इसके बाद चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देते हैं और उसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत का पारण करते हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button