उत्तराखंडबड़ी खबरराजनीति

यमकेश्वर सीट : भाजपा के पसीने छूटेंगे इस बार

यमकेश्वर। देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। 2022 में होने वाले चुनाव की रणभेरी बजते ही उत्तराखंड की पहाड़ियों में भी सियासी हलचल शुरू हो गई है। यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की सामान्य सीट है। यह क्षेत्र राज्य गठन के बाद हुए परिसीमन के बाद से अस्तित्व में आया था। इससे पहले यह लैंसडौन क्षेत्र का हिस्सा हुआ करता था।

योगी आदित्यनाथ का संन्यास से पूर्व का गृह क्षेत्र पंचूर भी यहीं है। नीलकंठ महादेव मंदिर, भावातीत योग के प्रणेता महर्षि महेश योगी की स्थापित 84 कुटी यहीं पर स्थित है। लक्ष्मण झूला और राम झूला भी इसी क्षेत्र में स्थित हैं। जगमोहन सिंह नेगी व उत्तर प्रदेश में मंत्री रहे चंद्रमोहन सिंह नेगी का गृह क्षेत्र कांडी भी इसी क्षेत्र में आते हैं। पर्वतीय मतदाता बाहुल्य वाली इस सीट में लक्ष्मण झूला स्वर्गाश्रम क्षेत्र ऐसा है, जहां करीब पांच हजार मतदाता हैं। इनमें 60 प्रतिशत मैदानी मूल के निवासी हैं। पूरे क्षेत्र में करीब 2,500 मुस्लिम मतदाता होंगे। इसके अलावा राजाजी पार्क के कुनाउ चौड़ क्षेत्र में गुर्जर मतदाता भी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button