उत्तराखंडपर्यटनयूथ कार्नरसामाजिक

गंगोत्री से गंगा सागर को पैदल नापेंगे अतुल चोकसे

Listen to this article

देहरादून (कंडीसौड़)। महाराष्ट्र के नागपुर निवासी अन्तर्राष्ट्रीय मैराथन धावक अतुल कुमार चोकसे इन दिनों उत्तराखंड के गोमुख से गंगा सागर तक की पैदल यात्रा पर निकले हैं। 6 नवम्बर से शुरू की गई उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ग्लेश्यिरों को बचाने का है।
मंगलवार को थौलधार ब्लॉक मुख्यालय कंडीसौड़ पहुंचे चोकसे ने कहा कि जब हमारे धरोहर हिमालय, ग्लेशियर और गंगा बचेगी तभी हम सबका जीवन सुरक्षित रह सकता है।

उन्होंने कहा कि मैं एक अंतर्राष्ट्रीय धावक हूं और हम जानते हैं कि प्राकृतिक संसाधन (प्रकृति का तोहफा) ही हर किसी देश की सबसे बड़ी संपदा होते है। वे बोले कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत के दूसरे बड़े ग्लेशियर गंगोत्री ग्लेशियर जो 30 किलोमीटर के दायरे में फैला है, इसी ग्लेशियर से हमारी राष्ट्रीय धरोहर मां गंगा का उद्गम स्थल गोमुख भी है। इसे बचाने को लेकर सामूहिक प्रयास की अत्यंत आवश्यक है। चूंकि यह ग्लेशियर धीरे-धीरे पिघल रहा है और वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अगर इस ओर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो 30 साल बाद यह विलुप्त भी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button