Uncategorized

देहरादून में DGP ‘मामा’ के घर पहुंचे स्टार नीरज चोपड़ा, गांव से लाए शुद्ध देशी घी

Listen to this article

देहरादून। ओलंपिक और विश्व चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा दीपावली से पहले उत्तराखंड के DGP अशोक कुमार के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे परिवार के साथ लंबा समय बिताया। इससे पहले भी नीरज चोपड़ा उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार के घर कई बार आ चुके हैं। वे अशोक कुमार को अपना मामा मानते हैं।

जानकारी के मुताबकि, नीरज चोपड़ा अपने पैतृक घर हरियाणा के सोनीपत से देसी घी भी डीजीपी अशोक कुमार के लिए लेकर आए हैं। उन्होंने ये जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के ‘एक्स’अकाउंट पर दी है। उन्होंने लिखा, ‘वे बहुत दिनों बाद अपनी ट्रेनिंग से ब्रेक लेकर दीवाली मनाने अपने गांव आए हैं। इसी ब्रेक के दौरान नीरज हमारे घर देहरादून भी आए और हमारे साथ कुछ यादगार पारिवारिक पल बिताए। नीरज अपने साथ गांव से घी भी लाए हैं। गांव से आए घी ने हमारी दीवाली को और भी मीठा बना दिया है। नीरज को मैंने अपनी बुक ‘साइबर एनकाउंटर्स’ की एक प्रति भी भेंट की’। https://sarthakpahal.com/

DGP अशोक कुमार बोले, कि नीरज चोपड़ा और उनके बीच पारिवारिक संबंध हैं। फिटनेस के प्रति जिस तरह से वे बेहद गंभीर रहते हैं, ऐसे में वे आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी हैं। वे देहरादून को काफी पसंद करते हैं। उन्हें पहाड़ और यहां की आबोहवा बेहद पसंद है। लगभग 4 घंटे तक अशोक कुमार के घर पर रहे नीरज चोपड़ा ने अपनी आगामी ट्रेनिंग से जुड़ी कई बातें शेयर की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button